{"_id":"68728fccb22d2f8afb0274aa","slug":"auraiya-illegally-constructed-building-sealed-villagers-accused-of-getting-mosque-constructed-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: अवैध रूप से बन रहे भवन को किया सील, ग्रामीणों ने मस्जिद निर्माण करवाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: अवैध रूप से बन रहे भवन को किया सील, ग्रामीणों ने मस्जिद निर्माण करवाने का लगाया आरोप
Sat, 12 Jul 2025 10:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:11 PM IST
सार
Auraiya News: अवैध रूप से बन रहे भवन को सील किया गया। मौके पर मिले युवक निर्माण संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
भवन को सील किया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्राम पंचायत जमुहा में एक कमेटी की ओर से अवैध भवन निर्माण करवाया जा रहा था। ग्रामीणों ने अवैध मस्जिद निर्माण का आरोप लगा अधिकारियों से शिकायत की थी। शनिवार को एसडीएम ने निर्माणाधीन स्थल की जांच की। निर्माण संबंधी दस्तावेज न मिलने पर एसडीएम ने भवन सील कर दिया।
जमुहा गांव के बाहर कुछ लोग बिना किसी डेढ़ साल पहले से भवन निर्माण कर रहे थे। ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले एक समिति की ओर से अवैध रूप से मस्जिद निर्माण करवाने का आरोप लगाया था। इसपर करीब एक माह पहले लेखपाल अभिनय राजपूत ने मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों ने निर्माण संबंधी दस्तावेज न दिखाने के साथ निरीक्षण पर आपत्ति जाहिर की थी। शनिवार को एसडीएम सदर राकेश कुमार, सीओ अशोक कुमार सिंह टीम के साथ जमुहा पहुंंचे। टीम को मौके पर जावेद, नावेद, नायाब, प्रिंस मौजूद मिले। कोई भी टीम को निर्माण संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सका है।
लेखपाल अभिनय राजपूत ने बताया कि जांच के दौरान निर्माणाधीन भवन में गुंबद न होने से मंदिर या मस्जिद होने का स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला। निर्माण की अनुमति भी नहीं थी। इस मामले में एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने चक संख्या 207 में बनाए जा रहे भवन को सील कर दिया। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लोगों की ओर से बिना अनुमति के भवन बनाया जा रहा था। जिसे सील किया गया है।