{"_id":"64b283447c569ac8370bc6a9","slug":"auraiya-husband-committed-suicide-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: पत्नी के मोबाइल न देने पर पति ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: पत्नी के मोबाइल न देने पर पति ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम
Sat, 15 Jul 2023 05:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Jul 2023 05:02 PM IST
सार
यूपी के औरैया में पत्नी के मोबाइल न देने पर पति ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में फफूंद कस्बे के मोहल्ला गोविंदगंज में शुक्रवार रात पत्नी के मोबाइल न देने से नाराज पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव को उतारकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। फफूंद कस्बे के मोहल्ला गोविंद गंज निवासी रामजी (30) पुत्र तुलाराम अहमदाबाद में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
पिता तुलाराम ने बताया कि बेटा बीते एक माह से घर पर ही रह रहा था। शुक्रवार रात को खाना खाने के दौरान बेटे और बहू में मोबाइल चलाने को लेकर झगड़ा हो गया था। इससे नाराज बेटा खाना छोड़कर छत पर बने कमरे में चला गया। काफी देर तक नीचे न आने पर बहू उसे बुलाने के लिए ऊपर गई। बेटे को फंदे पर लटकता देख उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
आवाज सुन पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उसको फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ परिजनों ने पूछताछ की। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन