{"_id":"63bbeda1a94f795e3c7501f5","slug":"auraiya-goods-train-split-into-two-due-to-opening-of-coupling","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, हादसा टला
Mon, 09 Jan 2023 04:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Jan 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंट गई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। चालक ने ट्रेन रोक कर कंट्रोल रूम में जानकारी दी। इस बीच पीछे से आ रही दो मालगाड़ी कंचौसी स्टेशन के पास रोकी गई। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन की कपलिंग जोड़ कर आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
टूडला से कानपुर होकर धनबाद कोल डिपो जा रही खाली मालगाडी 1ः15 बजे के करीब कंचौसी स्टेशन से पहले पहुंची। डीएफसी ट्रैक पर कपलिंग खुलने से वह दो हिस्सों में बंट गई। जानकारी पर चालक ने आगे के हिस्से को एक किलोमीटर दूर रानेपुर गांव के पास रोका। कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद फाटक बंद करा दिया गया और पीछे आ रही दो मालगाड़ी रोक दी गईं। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन की कपलिंग जोड़ी गई। स्टेशन अधीक्षक कंचौसी नबाना बांचे ने बताया कि कपलिंग जोड़ने के बाद मालगाड़ी आगे रवाना की गई है। दो मालगाड़ी पीछे रोकी गई थीं। इसी को लेकर करीब आधे घंटे रेलवे क्रॉसिंग भी बंद रही।
विज्ञापन