Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Fraud Worth Lakhs Perpetrated in Name of PM Mahila Rojgar Yojana Two Arrested

Auraiya: पीएम महिला रोजगार योजना के नाम पर लाखों की ठगी, दस्तावेजों पर कराते थे लोन, महिला समेत दो गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 04:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 02 May 2026 04:28 PM IST
सार

Auraiya News: साइबर पुलिस ने प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 से अधिक आधार कार्ड और फर्जी योजना कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Auraiya Fraud Worth Lakhs Perpetrated in Name of PM Mahila Rojgar Yojana Two Arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर मासूम महिलाओं को ठगने वाले एक शातिर गिरोह को साइबर पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने सिलाई सेंटर खोलने और नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाखों की चपत लगाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ई-स्कूटी, इन्वर्टर और बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

सदर कोतवाली में एसपी अभिषेक भारती ने शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि अजीतमल कोतवाली के गांव ऊंचा पड़रिया निवासी वंदना ने साइबर थाने में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमे उन्होंने एक महिला समेत दो पर प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर सिलाई सेंटर खोलने व नौकरी दिलवाने का लालच देकर ठगी का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Trending Videos

बंबा के पास बंद पड़े एक ढाबे पर दबिश दी
साइबर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शनिवार को साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने फोर्स के साथ ककोर बंबा के पास बंद पड़े एक ढाबे पर दबिश दी। वहां से पुलिस ने मैनपुरी स्थित थाना बेवर क्षेत्र के गांव रहूपुरा निवासी सौरभ उर्फ टीटू व बिधूना कस्बा के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

योजना में शामिल करने के नाम पर 250-250 रुपये लेता था
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना सौरभ गांवों में जाकर ग्राम समूह सखियों के नंबर हासिल करता था।  इसके बाद वह अपनी साथी सुनीता के साथ मिलकर महिलाओं के साथ बैठक करता था। वह महिलाओं को झांसा देता कि प्रधानमंत्री योजना के तहत उन्हें सिलाई सेंटर और नौकरी मिलेगी। प्रत्येक महिला से योजना में शामिल करने के नाम पर 250-250 रुपये लेता था।

विज्ञापन

10 से 12 लाख रुपये की ठगी का मामला
उनके आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे लेते थे। इसके बाद शातिर ठग इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके नाम पर ई-स्कूटी और इंवर्टर आदि सामानों का लोन करा लेते थे। लोन पर मिला सामान आरोपी खुद ले जाते, जबकि उसकी ईएमआई पीड़ित महिलाओं के खातों से कटती रहती। पुलिस ने 10 से 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

ये हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ई-स्कूटी, दो इंवर्टर,बैटरी सहित, एक कीपैड समेत तीन मोबाइल फोन, 107 आधार कार्ड की छायाप्रति, 11 हस्ताक्षरित स्टांप पेपर और 12 फर्जी योजना कार्ड, चार एडिटेड किए गए फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है।





ठगे गए रुपये पीड़ितों को किए जाएंगे वापस
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईटी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि ठगी गई रकम जिन खातों में पहुंची है, उन्हें फ्रीज कर दिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित महिलाओं का रुपये उनके खातों में वापस पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed