फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Four smugglers arrested for bringing hashish worth two crores from Nepal

Auraiya: नेपाल से दो करोड़ की चरस लेकर आए चार तस्कर गिरफ्तार, छह किलोग्राम माल बरामद

Mon, 16 Dec 2024 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Dec 2024 06:10 PM IST
सार

Auraiya News: नेपाल से दो करोड़ की चरस लेकर आए चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह किलोग्राम माल बरामद हुआ है। तस्करों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Auraiya: Four smugglers arrested for bringing hashish worth two crores from Nepal
चरस के साथ पुलिस की गिरफ्त में चारों तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मादक पदार्थ की तस्करी करने वाली नेपाल निवासी दो महिलाओं समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से 6.7 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। एक युवक औरैया के बीहड़ स्थित गांव का निवासी है। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन




सदर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि अजीतमल कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने चरस के साथ राजकुमार दुबे निवासी गांव रोशंगपुर थाना अयाना जनपद औरैया, प्रेम हजरा दुसार, पुनीता और गीता कुमारी निवासीगण नेपाल को गिरफ्तार किया। पुलिस को पूछताछ में नेपाल निवासी अभियुक्तों ने बताया कि नेपाल से चरस लाकर औरैया में राजकुमार को बेचने आए थे। किसी को शक न हो इसके लिए साथ में बच्चे भी हैं। रोशंगपुर निवासी राजकुमार दुबे के खिलाफ अयाना और अजीतमल कोतवाली में हत्या समेत तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, एसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed