{"_id":"6990053c0700c4e17d0a5378","slug":"auraiya-former-ministers-car-passed-through-road-under-construction-officials-remained-silent-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: निर्माणाधीन सड़क के बीच से गुजरी पूर्व मंत्री की कार, लोग बोले- रसूख या मनमानी? अधिकारियों की चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: निर्माणाधीन सड़क के बीच से गुजरी पूर्व मंत्री की कार, लोग बोले- रसूख या मनमानी? अधिकारियों की चुप्पी
Sat, 14 Feb 2026 10:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 14 Feb 2026 10:47 AM IST
सार
Auraiya News: औरैया के रामपुर खास में पीडब्ल्यूडी की निर्माणाधीन आरसीसी सड़क के बीच से सपा के पूर्व मंत्री की कार गुजरने का वीडियो वायरल हुआ है। नियमों की अनदेखी और सड़क को नुकसान पहुंचाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन सड़क के बीच से गुजरी पूर्व मंत्री की कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र में एरवाकटरा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर खास में लोक निर्माण विभाग द्वारा आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान सपा के एक पूर्व मंत्री की कार कथित तौर पर निर्माणाधीन सड़क के बीच से गुजरती नजर आई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य जारी होने के बावजूद इस तरह वाहन निकालना नियमों की अनदेखी है। बताया जा रहा है कि यह आरसीसी सड़क पीडब्ल्यूडी की विशेष कार्य योजना के तहत बनाई जा रही है। ऐसे में निर्माणाधीन सड़क पर पूर्व मंत्री की कार निकलने का मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन