फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Five robbers caught in police encounter

Auraiya: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए पांच लुटेरे, दो को लगी गोली, हत्यारोपियों तक ऐसे पहुंची एसओजी व पुलिस

Thu, 01 Dec 2022 09:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Dec 2022 09:40 PM IST
सार

औरैया जिले में पुलिस ने मुठभेड़ कर मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से वारिस अली व कानपुर देहात, अकबरपुर के संगसियापुर निवासी उस्मान के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
Auraiya: Five robbers caught in police encounter
पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से मूंगफली से लदे ट्रक को लूटने की घटना का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। बेला के पुर्वा सुजान के पास मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ में मध्यप्रदेश में ही चालक व क्लीनर को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर हत्या किए जाने की बात कबूली है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में ट्रक लूट के मामले में पुलिस बदमाशों का सुराग जुटा रही थी। पुलिस ने मऊरानीपुर से शिवपुरी मध्यप्रदेश के बीच टोल व अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें पुलिस को कुछ संदिग्धों के सुराग मिले थे। नीरज नाम के एक व्यक्ति को पुलिस ट्रेस कर रही थी। बुधवार रात नीरज की जिन व्यक्तियों से बात हो रही थी, उनकी लोकेशन पुर्वा सुजान में मिली। इस पर पुलिस ने नाकेबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ कर मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से वारिस अली व कानपुर देहात, अकबरपुर के संगसियापुर निवासी उस्मान के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए अन्य तीन बदमाशों की पहचान कानपुर देहात, पुखरायां के संजय नगर निवासी आफताब उर्फ अल्ताफ, अकरपुर रनियां बाजार निवासी मुस्तकीम उर्फ छोटे व कानपुर देहात, जैतीपुर निवासी नीरज के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 21 नवंबर को शिवपुरी से ट्रक लूट कर अकबरपुर निवासी चालक अरुण सिंह व कानपुर के रायपुरवा निवासी क्लीनर जीतू की हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने बदमाशों से लूटी गई 55 बोरी मूंगफली, एक मोटर साइकिल, तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। एसपी चारु निगम ने बताया कि बेला में लावारिस ट्रक के मामले में मुकदमा दर्ज कर पांच टीमें गठित की गई थीं। अब तक की पूछताछ में बदमाशों ने कई जिलों में अब तक करीब 40 ट्रक लूट व हत्या की घटनाएं कबूली हैं। छानबीन की जा रही है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 
वारिस ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ ट्रक पर लिफ्ट लेकर मऊरानीपुर मंडी के बाहर से बैठे थे। ट्रक चालक को रक्सा टोल के पास गाड़ी खराब होने की जानकारी देकर वहां तक ले चलने की बात कही थी। शिवपुरी के पास एक ढाबे पर चाय ली। इसी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर चालक व क्लीनर को पिलाया। शिवपुरी स्थित अमोला घाट के जंगल में चालक की हत्या कर शव को फेंक दिया। क्लीनर की अलताफ ने हत्या कर उसके शव को पास के डैम में फेंक दिया। मोबाइल, लाइसेंस व अन्य कागजात भी वहीं फेंक दिए। ट्रक लूटने के बाद वह नीरज तिवारी के संपर्क में आए और मूंगफली बिक्री के लिए तैयारी कर रहे थे।

झींझक से मक्का व नौबस्ता से गेहूं लदा ट्रक भी गायब 
औरैया एसओजी व बेला थाना पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरों पर जून माह में नौबस्ता से गेहूं लदा ट्रक और झींझक से मक्का लदा ट्रक भी लूटने की आशंका है। दोनों ट्रकों के चालक व क्लीनर का भी आज तक पता नहीं चला है। ऐसे में पुलिस उनकी भी हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। फिलहाल दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम गुरुवार शाम औरैया पहुंची। जहां पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed