फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Farmer's body found in wheat harvested field, murder suspected

Auraiya: खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका, खून से सना डंडा व शराब की बोतल भी मिली

Sat, 17 May 2025 03:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 May 2025 03:49 PM IST
सार

Auraiya News: किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या की आशंका पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Auraiya: Farmer's body found in wheat harvested field, murder suspected
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम पंचायत समायन के मजरा नगरिया में शनिवार सुबह गांव के बाहर खेत में एक किसान का लहूलुहान शव पड़ा मिला। घटना स्थल पर खून से सना डंडा और शराब की बोतल भी मिली। जिसके चलते परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। गांव निवासी अनिल दोहरे (45) शुक्रवार किसी काम से दोपहर में घर से निकला था। इसके बाद शाम तक वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्हें विनोद कुमार के गेहूं के खेत में खून से लथपथ एक शव दिखा। जानकारी पाकर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर सीओ बिधूना पुनीत मिश्रा व थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी पुलिस के साथ माैके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर घटनास्थल पर जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है मृतक का दायां पैर टूटा हुआ है और उसमें गहरे घाव हैं। सिर में गहरा घाव होने से खून रिस रहा था। मौके पर खून से सना डंडा व शराब व पानी की खाली बोतल व नमकीन का पाउच भी मिला। एक चप्पल शव के पास तो दूसरी चप्पल करीब 50 मीटर दूरी पर सिंचाई के लिए बनी नाली में पड़ी मिली। उस पर भी खून लगा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के बड़े भाई सालिगराम व ग्रामीणों से जानकारी की। इस बीच पुलिस ने पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मृतक के बड़े भाई सालिगराम ने बताया कि अनिल की पत्नी ऊषा करीब तीन माह पूर्व बेटी कीर्ति (10) व बेटे अमरदीप (4) के साथ अपने मायके चमरौआ ककोर गई थी। पति की मौत की सूचना पर सुबह वह एरवाकटरा थाने पहुंची। उसने बताया कि औरैया में अपनी बहन कांती के बेटे गुलशन की शादी में शामिल होने गई थी। तब से वह बहन के घर पर ही थी। आरोप है कि दिसंबर माह में पति अनिल का सामंत नाम के एक व्यक्ति का विवाद हुआ था। इसके अलावा किसी से कोई रंजिश नहीं है। ऊषा ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed