{"_id":"61b0742bd87f393e30554443","slug":"auraiya-farmer-died-after-getting-stuck-in-rotavator","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: रोटावेटर में फंसने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 08 Dec 2021 02:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:31 PM IST
सार
यूपी के औरैया में किसान की दर्दनाक मौत की घटना सामने आई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के अयाना में खेत में गेहूं की बुबाई के वक्त चलते ट्रैक्टर से उतरने के दौरान किसान की रोटावेटर में फंस कर कटने से मौत हो गई। मृतक ने गांव के ही युवक का खेत कटौती पर लिया था। लाही की फसल बर्बाद हो जाने पर किसान उसमें गेहूं की बुबाई करवा रहा था।
थाना क्षेत्र के ग्राम इकवालपुर निवासी कुलदीप (19) पुत्र बाबू राम बुधवार सुबह अपने मामा भोले निवासी ककरैया थाना इकदिल जिला इटावा के खेत पर गेहूं की फसल की बुबाई करवा रहा था। ट्रैक्टर में डीजल डालने के बाद कुलदीप ने ट्रैक्टर अपने मामा भोले को चलाने को दिया और चलते ट्रैक्टर से पीछे की तरफ उतरने लगा। उतरते वक्त कुलदीप का पैर रोटावेटर में फंस गया और उसकी चपेट में आकर कटने से कुलदीप की मौत हो गई।
परिजन बिना सूचना के शव को अपने घर ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बबाइन चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने शव का पीएम करवाने और किसी भी प्रकार की कार्रवाई ना चाहने की बात कही। चौकी प्रभारी मृतक के पिता से लिखित प्रार्थना पत्र लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन
मृतक ने गांव के ही रामसेवक का खेत कटौती पर ले रखा था। कुलदीप की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। चार बहनों के बीच कुलदीप अकेला भाई था।