फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Election Result 2022: Auraiya District Vidhan Sabha Seats Result News in Hindi

Auraiya Election Result: सियासी रण में भाजपा, सपा व बसपा के बीच कांटे की रही टक्कर, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 11 Mar 2022 05:22 PM IST
शिखा पांडेय विकास कुमार, औरैया
विकास कुमार, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Mar 2022 05:22 PM IST
सार

औरैया जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा-सपा का ही बोल बाला रहा। औरैया व दिबियापुर में कमल खिलता दिखा तो पीछे-पीछे साइकिल चली।
 

विज्ञापन
Auraiya Election Result 2022: Auraiya District Vidhan Sabha Seats Result News in Hindi
औरैया विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया विधानसभा चुनाव 2022 के इस सियासी रण में भाजपा, सपा व बसपा के बीच काटें की टक्कर रही। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी काफी पीछे रही। औरैया, बिधूना व दिबियापुर तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा-सपा का ही बोल बाला रहा। औरैया व दिबियापुर में कमल खिलता दिखा तो पीछे-पीछे साइकिल चली।
विज्ञापन


वही, बिधूना सीट पर सपा की साइकिल तेज गति से चली, तो कमल को खिलने में मुश्किलें आई। तीनों सीटों पर हाथी भी अपनी चाल चला, लेकिन तीसरे नंबर से आगे नहीं आ सका। जिले की तीनों सीटों पर जबदस्त मुकाबला देखने को मिला। कांग्रेस व आप पार्टी मुकाबले में काफी दूर नजर आई।  
विज्ञापन


जैसे-जैसे खुले राउंड, बढ़ती रही धड़कनें
जैसे-जैसे राउंड खुलते गए, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशियों की धड़कने भी बढ़ती गई। सुबह से ही सभी प्रत्याशी व उनके एजेंट नवीन मंडी परिसर में मौजूद रहे। पहले चरण से लेकर आखिरी चरण तक सभी प्रत्याशियों की टकटकी सिर्फ और सिर्फ राउंड के खुलने पर ही लगी रही। किसी राउंड में कोई प्रत्याशी कई मतों से आगे रहा तो कोई प्रत्याशी उनका पीछा कर दूसरे या तीसरे राउंड में आगे हो गया। स्थिति तब साफ हुई जब 15 राउंड हो गए। 15 राउंड के बाद से कुछ प्रत्याशियों ने अपनी जीत की ही आस छोड़ दी। चुप-चाप मंडी से खिसक कर घर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की बढ़त देख अधिकारियों के बदले सुर
मंडी परिसर में गुरुवार सुबह से ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे। सुबह के समय अधिकारियों ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं देखी। सुबह के समय तो सभी अधिकारी सभी राजनीतिक दलों के लोगों व प्रत्याशियों से तहजीब से पेश आए। लेकिन दोपहर तक भाजपा की सरकार बनते देख अधिकारियों के भी सुर बदल गए। भाजपा के पक्ष में बात करते दिखे व कुछ को बधाई तक दे डाली। यह जानकारी होने पर अन्य दलों के लोगों व प्रत्याशी ने अधिकारियों पर मंडी परिसर में सही से पेश न आने का आरोप लगाया। 

खाना ले जाने के लिए परेशान रहे समर्थक
नवीन मंडी परिसर में सुबह से ही सभी दल के प्रत्याशी पहुंच गए थे। दोपहर में प्रत्याशियों को भूख लगी तो उनके समर्थक व एजेंट खाना लेकर पहुंचे। लेकिन पुलिस व अधिकारियों ने अंदर खाना नहीं ले जाने दिया। अंदर प्रत्याशी भूखे न रह सके, इस लिए समर्थक व एजेंट खाना ले जाने के लिए काफी जद्दोजहद करते रहे। मगर, वह खाना अंदर नहीं ले जा सके। भूख से प्रत्याशियों परेशान समर्थक व एजेंट परेशान दिखे। हालांकि कुछ देर बाद किसी तरह प्रत्याशियों के लिए खाने का इंतजाम किया गया, तब उनकी भूख मिटी। 

ड्रोन से होती रही निगरानी 
मंडी परिसर में मतगणना के दौरान ड्रोन कैमरों से भी परिसर की निगरानी की गई। ताकि कही पर भी किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न फैला सके और कोई भी गड़बड़ी न हो सके। पुलिस कर्मी भी अलर्ट दिखे। कांट्रोल रूम में मौजूद पुलिस कर्मी कैमरों के माध्यम से लोगों न नजर रखे हुए थे। 

मिला समय तो कर लें पेज पूजा 
मंडी परिसर में सुबह से ही पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। गुरुवार को पुलिस कर्मियों को पानी के साथ भोजन करना भी दुश्वार था। मगर, मंडी परिसर के बाहर मुख्य गेट पर ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को भूख बढ़ी जोरों से लगी। इस दौरान सिपाही ने मौका पाकर भोजन कर अपनी भूख मिटाई। उसके बाद वह ड्यूटी में फिर से डट गया। 
 

...और मायूस होकर लौट गई रिया
प्रदेश में भाजपा की बढ़त और अपने आप पर विश्वास रखते हुए बिधूना से भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य व उनके खेमे में मतगणना स्थल पर सुबह खुशी थी। शुरुआती दौर में तीन राउंड तक रिया बढ़त लेकर चली, लेकिन दोपहर बाद सपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। 11वें राउंड की मतगणना का परिणाम आने के बाद रिया शाक्य सपा प्रत्याशी से करीब पांच हजार वोट से पीछे हो गई।

इससे उनके खेमे में मायूसी छानी लगी। इस दौरान वह मतगणना कक्ष से लेकर परिसर तक कई बार अंदर बाहर करती नजर आई। शाम चार बजे के करीब जैसे ही सपा प्रत्याशी ने छह हजार की बढ़त बना ली, वैसे ही वह और उनके खेमे के लोग बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed