फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Elderly womans body found tied to a cot at her home murder following a robbery suspected

औरैया: घर में चारपाई से बंधा मिला वृद्धा का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका, घर में अकेली रहती थीं, जांच शुरू

Fri, 23 Oct 2026 10:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 23 Oct 2026 10:24 AM IST
सार

Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 62 वर्षीय अकेली महिला का शव घर में चारपाई से साड़ी से बंधा हुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। महिला घर पर अकेली रहती थीं, जबकि उनके पति और दो बेटे फरीदाबाद में निवास करते हैं। पड़ोस की एक बच्ची जब तसला लेने पहुंची, तो उसने घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Auraiya Elderly womans body found tied to a cot at her home murder following a robbery suspected
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव बंथरा में घर में अकेली रह रही 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। उनका शव खटिया पर बंधा हुआ मिला, जबकि पास ही खून से सनी तौलिया पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने लूट बाद बुजुर्ग की हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

गांव बंथरा निवासी अनंग पाल सिंह सेंगर अपने बेटे रिंकू, टिंकू और दोनों बहुओं के साथ फरीदाबाद में रहते हैं। अनंग पाल एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी हैं, जबकि रिंकू दुकान चलाते हैं और टिंकू ऑटो चलाता है। घर पर अनंग पाल की पत्नी भूरी देवी अकेली रहती थीं।

विज्ञापन
Trending Videos





आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली
शुक्रवार सुबह पड़ोसी रोहित की बेटी छवि तसला लेने के लिए भूरी देवी के घर पहुंची थी। मुख्य दरवाजा बंद होने पर उसने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर उसने इसकी जानकारी परिजन और अन्य ग्रामीणों को दी।

विज्ञापन

साड़ी से बंधा हुआ पड़ा था शव
इसके बाद गांव निवासी ईशू अन्य घरों की छत के रास्ते भूरी देवी की छत पर पहुंचे और जीने के जरिए नीचे उतरे। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। बुजुर्ग महिला का शव खटिया पर बंधा हुआ था और पास ही खून से सनी तौलिया पड़ी थी। इसके अलावा कमरों में सामान बिखरा मिलने से ग्रामीणों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

पुलिस कर रही है मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही  कोतवाल विनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजन से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद परिजन फरीदाबाद से घर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed