{"_id":"69d24fdb1dd3d766020c60f3","slug":"auraiya-dumper-smashed-to-parked-combine-harvesters-one-dead-and-five-critically-injured-2026-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: एक्सप्रेसवे पर काल बनकर दौड़ा डंपर; खड़ी कंबाइन मशीनों के उड़े परखच्चे, एक की मौत और पांच गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: एक्सप्रेसवे पर काल बनकर दौड़ा डंपर; खड़ी कंबाइन मशीनों के उड़े परखच्चे, एक की मौत और पांच गंभीर घायल
Sun, 05 Apr 2026 05:35 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:35 PM IST
सार
Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार डंपर ने दो खड़ी कंबाइन मशीनों में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि घायल हुए पांच अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
auraiya road accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में शनिवार की रात लगभग दो बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ऊंचा चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने हाईवे पर खड़े दो कंबाइन में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कंबाइन पर बैठे एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
शनिवार की रात अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सतहड़ी गांव के दो कंबाइन हाईवे पर खड़े थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कंबाइन में टक्कर मार दी। इससे कंबाइन पर बैठे सतनाम सिंह (60) पुत्र वीरसिंह निवासी मीरपुर थाना देवरिया जिला पीलीभीत की मौत गई।
विज्ञापन
Trending Videos
घायलों को जिला अस्पताल भेजा
वहीं, संपूर्ण सिंह (55) पुत्र वीर सिंह, कारज सिंह (18) पुत्र संतूर सिंह, हरप्रीत सिंह (19), जय चौहान (18) पुत्र डब्बू , सुखविंदर सिंह (18) पुत्र विष्णु निवासीगण गांव मीरपुर रतनपुर थाना देवरिया कला जिला पीलीभीत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।