फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Delhi team raids, fake pipes worth Rs 40 lakh recovered

Auraiya: दिल्ली की टीम ने मारा छापा, 40 लाख के नकली पाइप बरामद

Tue, 03 Jun 2025 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Jun 2025 08:18 PM IST
सार

Auraiya News: दिल्ली की टीम ने 40 लाख के नकली पाइप पकड़े। किसान ब्रांड के नाम पर नकली पाइप बेचा जा रहा था।

विज्ञापन
Auraiya: Delhi team raids, fake pipes worth Rs 40 lakh recovered
दिल्ली की टीम ने नकली पाइप पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के वाणिज्य न्यायालय के आदेश पर किसान मोल्डिंग लिमिटेड की ओर से अधिकारियों ने मंगलवार को औरैया रोड पर स्थित एक गोदाम और दुकान पर छापा मारा। छापे में किसान ब्रांड का चार ट्रक से ज्यादा नकली पाइप बरामद किया गया। जब्त किए गए माल की कीमत करीब 40 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन


मामला किसान ब्रांड के नाम पर नकली पाइप बेचने का है। दिल्ली की किसान मोल्डिंग लिमिटेड फर्म को सूचना मिली थी कि कस्बे के औरैया रोड स्थित दीपक दुबे की आेर से संचालित द्विवेदी हार्डवेयर उनके रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर रही है। कंपनी के लीगल एडवाइजर नवकार एसोसिएट्स की वकील नम्रता जैन और विजय सोनी ने दिल्ली कोर्ट में इसका मामला दायर किया था। कोर्ट से नियुक्त कमिश्नर दीपांशी भारद्वाज ने स्थानीय पुलिस के साथ मंगलवार को गोदाम और दुकान में छापा डाला।
विज्ञापन


मामले की जांच में पाया गाया कि फैक्टरी किसान मोल्डिंग के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क और कॉपीराइट का उल्लंघन कर पाइप बेच रही थी। कार्रवाई में दुकान से 100 से अधिक पाइप और फैक्टरी से चार ट्रक नकली माल जब्त किया गया। इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम के लोगों ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद अब द्विवेदी हार्डवेयर किसान ब्रांड के नाम से पाइप की खरीद-बिक्री, स्टॉक, मार्केटिंग या विज्ञापन नहीं कर सकती। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी, एक उपनिरीक्षक, चीता मोबाइल, महिला सिपाही की टीम भी साथ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed