फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Crime: Teenager body found in the field, suspected of murder after misdeed

Auraiya: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, शव खेत में फेंका, दुपट्टे से कसा मिला गला, शरीर पर मिले चोट के निशान

Mon, 03 Oct 2022 01:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Oct 2022 01:45 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने किशोरी से हैवानियत के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Auraiya Crime: Teenager body found in the field, suspected of murder after misdeed
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर थानाक्षेत्र के एक गांव के बाहर खेत में किशोरी का निर्वस्त्र शव मिला। गला दुपट्टे से कसा था। चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान थे। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए 10 टीमें गठित की हैं। छह को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पिता ने बताया कि 17 वर्षीय बेटी सोमवार सुबह आठ बजे खेत में शौच के लिए गई थी। एक घंटा बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो  मां ने आसपास के लोगों के साथ किशोरी को पूरे गांव में ढूंढा। करीब साढ़े नौ बजे परिजन बेटी को ढूंढते हुए एक खेत में पहुंचे। यहां बाजरे की फसल टूटी दिखी।
विज्ञापन


वहीं बीच में किशोरी का शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा मिला। गला दुपट्टे से ही कसा हुआ था। सीओ सुरेंद्र नाथ, प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा मौके पर पहुंचे। लोगों ने डीएम और एसपी को मौके पर बुलाए की मांग की। एसपी चारू निगम के पहुंचने के बाद लगभग पौने 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed