{"_id":"6a7bdff9f0047e175b00649f","slug":"auraiya-cow-slaughterer-carrying-25000-reward-arrested-following-an-encounter-sustained-gunshot-wound-to-leg-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: 25 हजार का इनामी गोकश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल, सीएचसी में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: 25 हजार का इनामी गोकश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल, सीएचसी में कराया भर्ती
Wed, 12 Aug 2026 08:23 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:23 AM IST
सार
Auraiya News: अजीतमल थाना क्षेत्र में पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में बुधवार तड़के अजीतमल पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मुबारक हुसैन उर्फ राजा को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने उसकी हालत सामान्य बताई है। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया की बुधवार रात अजीतमल थाना क्षेत्र के भीखेपुर-जुआ मार्ग पर संयुक्त पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा, आगे जाकर फिर बाइक फिसल गई। इस दौरान आरोपी ने थाना प्रभारी की जीप पर फायर किया।
विज्ञापन
Trending Videos
ये सामान हुआ बरामद
एएसपी ने बताया की पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली मार कर और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, चार जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी की पहचान मुबारक हुसैन उर्फ राजा निवासी इस्लामनगर, बाबरपुर अजीतमल, औरैया के रूप में हुई है।
