फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Case filed against 13 people in stone pelting and firing case

Auraiya: पत्थरबाजी व फायरिंग के मामले में सात नामजद समेत 13 पर मुकदमा, भारी संख्या में तैनात है पुलिस फोर्स

Sun, 28 Jul 2024 07:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Jul 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Case filed against 13 people in stone pelting and firing case
गांव गौतला में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले के अछल्दा में शनिवार शाम गांव गौतला में पत्थरबाजी व फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात नामजद सहित 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार करने लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। गांव गौतला निवासी गौतम सिंह यादव ने थाना में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार शाम पौने छह बजे के करीब वह अपने मकान पर चिनाई का काम करा रहा था।

विज्ञापन


उसी समय बल्ले, गौरव, भूरे, छोटे, रितिक, कल्लू, लल्लू समेत 13 अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रामनाथ, जयकेश व अन्य लोगों पर पत्थरबाजी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच भूरे ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पूर्व में विपक्षी लोगों में से एक युवक की पत्नी को उसका भतीजा अपने साथ ले गया था। इसके बाद से रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन


वहीं घटनास्थल पर शांति व्यवस्था के लिए एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। इसके साथ ही थाना पुलिस भी तैनात की गई है। घटना के बाद देर रात पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने गांव जाकर घटनास्थल का दौरा किया। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बलवा व जान से मारने के प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed