फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: brother-in-law killed woman

Auraiya: देवर ने चाकू से गोदकर की भाभी की हत्या, महिला के पेट, गर्दन व हाथ पर मिले चोट के निशान

Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Auraiya: brother-in-law killed woman
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में संपत्ति के विवाद में रविवार शाम देवर ने चारपाई पर लेटी भाभी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने खून से सना चाकू लेकर घर से निकल रहे देवर को देख महिला के पति को जानकारी दी। घर के अंदर महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। महिला के पेट, गर्दन व हाथ में चोटों के निशान थे।

विज्ञापन


बिधूना क्षेत्र के पूर्वा पीताराम गांव निवासी गुड्डन देवी उर्फ गुड़िया दिवाकर (40) के पति विजय सिंह की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद गुड़िया ने गांव निवासी विजय के मौसेरे भाई रामप्रकाश से एक साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। शादी से विजय का भाई भूरा नाखुश था। साथ ही गुड़िया के नाम एक बीघा जमीन दर्ज कराने को लेकर भूरा का भाई-भाभी से अक्सर झगड़ा होता था। रविवार शाम करीब चार बजे गुड़िया घर में चारपाई पर लेटी थी।

विज्ञापन

घर पर किसी के न होने की जानकारी पर देवर भूरा नशे की हालत में चाकू लेकर आया और चारपाई पर लेटी भाभी के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ आठ से 10 वार कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने गुड़िया के चीखें सुन और भूरा को खून से सना चाकू लेकर भागते देखकर रामप्रकाश व पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर एसपी चारू निगम, एएसपी शिष्यपाल, सीओ बिधूना महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कमरे में खून फैला पड़ा था। एसपी ने महिला के बच्चों, पति, पड़ोसियों व कानपुर देहात के रसूलाबाद असलतगंज से आए मायके पक्ष के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed