{"_id":"641989c901c88d226108bc2b","slug":"auraiya-bombs-hurled-at-home-two-girls-injured-heavy-force-deployed-in-village-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: घर पर फेंके बम, दो युवतियां गंभीर रूप से घायल, गांव में भारी फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: घर पर फेंके बम, दो युवतियां गंभीर रूप से घायल, गांव में भारी फोर्स तैनात
Tue, 21 Mar 2023 04:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Mar 2023 04:13 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में गांव के कुछ लोगों ने एक घर में बमबाजी कर दी। जिसमें दो युवतियां घायल हो गईं। आनन-फानन दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
मौके पर भारी फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में अजीतमल क्षेत्र के ग्राम चपटा में मंगलवार दोपहर गांव के कुछ लोगों ने एक घर में बमबाजी कर दी। हमले में दो युवतियां बुरी तरह घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।
चपटा निवासी आफताब ने बताया कि बेटी अदीबा (20), भतीजी साबिया (18) पुत्री रहीस अहमद निवासी जलालपुर सिकंदरा कानपुर देहात के साथ छत पर पापड़ सुखा रही थी। तभी पीछे से किसी ने बम फेंके और उनके फटने से दोनों बुरी तरह घायल हो गईं। धमाका और चीख-पुकार सुन परिजन व पड़ोसी पहुंचे।
दोनों को आनन-फानन सीएचसी अजीतमल लाया गया। जहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर एसपी चारू निगम, एसडीएम अखिलेश कुमार, सीओ भारत पासवान सहित भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। रंजिश में बमबाजी होने की बात सामने आ रही है।