फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Bag full of cash and jewelery looted from woman

Auraiya: लिफ्ट देकर युवकों ने महिला का नकदी व जेवर से भरा बैग किया पार, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Sun, 03 Mar 2024 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 03 Mar 2024 08:38 PM IST
सार

यूपी के औरैया में महिला से टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। युवकों ने उसका नगदी व जेवर से भरा बैग पार कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Auraiya: Bag full of cash and jewelery looted from woman
घटनास्थल पर पीड़िता से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कस्बा के किशनी बस अड्डा से गांव छोड़ने की बात कहकर दो युवकों ने महिला को पहले कार में लिफ्ट दी। इसके बाद उसका नगदी व जेवर से भरा बैग बदलकर रास्ते में उतार दिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाती। कार समेत आरोपी भाग गए। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए कार सवार आरोपियों को तलाशना शुरू किया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर भी दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली निवासी प्रेमकांती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार को वह कानपुर से आकर बिधूना में दोपहर लगभग दो बजे बस अड्डा पर उतरीं थीं। जहां भटौली जाने वाले वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक युवक आया और भटौली जाने की बात पूछी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर युवक ने कहा कि वह प्रधान के घर जा रहा है। वह चलना चाहे तो साथ चल सकती है। इस पर महिला विश्वास में आकर कार में बैठ गई। पीड़िता ने बताया कि रास्ते में बिधूना एरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास कार सवार युवकों ने उसे स्कूल में कुछ सामान देकर आने की बात कहकर नीचे उतार दिया। वहीं एक बैग पकड़ा दिया।

जहां पीड़िता ने कुछ देर तक कार का इंतजार किया, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। इसी बीच पीड़िता का ध्यान जब अपने हाथों में मौजूद बैग पर गया तो वह बदला नजर आया। इस पर उसने बैग खोलकर देखा तो उसमें कुछ भी नहीं था। पीड़िता प्रेमकांती ने बताया कि बैग में सोने की एक जंजीर, एक जोड़ी पायल, दो अगूंठी, कुछ टूटी चांदी के टुकडे, दो मोबाइल व करीब 20 हजार रुपये समेत कागजात थे।

जिन्हें कार सवार युवकों ने पार कर दिया। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed