फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Administration Halts Weddings of Two Sisters

Auraiya: दो सगी बहनों की शादी प्रशासन ने रुकवाई, एक में दुल्हन तो दूसरे में दूल्हा निकला नाबालिग

Fri, 08 May 2026 09:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 08 May 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Administration Halts Weddings of Two Sisters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव दोबामाफी पटना में दो सगी बहनों की शादी प्रशासन ने शुक्रवार को रुकवा दी। इसमें एक बहन नाबालिग थी, वहीं दूसरी बहन का दूल्हा नाबालिग निकला। पंजाब के तरन तारन बाल संरक्षण इकाई से मिली सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार और संरक्षण अधिकारी रीना चौहान जब पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचीं तो वहां शादी की तैयारियां चल रही थीं। जांच में बड़ी बेटी की उम्र 18 वर्ष मिली लेकिन एटा निवासी दूल्हा 17 साल चार माह का निकला। वहीं दूसरी बेटी की उम्र तो महज 14 साल 11 दिन पाई गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने परिजन को सख्त हिदायत दी कि बाल विवाह अधिनियम के तहत कम उम्र में शादी करने पर दो साल की जेल और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। इसके बाद लड़कियों की मां ने लिखित बयान दिया कि वह अपनी बेटियों के वयस्क होने तक उनका विवाह नहीं करेंगी। इस पर थाना पुलिस को निगरानी रखने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed