{"_id":"65faf9aff47bef4fb4039cff","slug":"auraiya-accused-who-took-a-minor-and-marriage-with-her-was-arrested-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: नाबालिग को ले जाकर शादी रचाने व शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: नाबालिग को ले जाकर शादी रचाने व शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Wed, 20 Mar 2024 08:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Mar 2024 08:33 PM IST
सार
यूपी के औरैया में नाबालिग को घर से ले जाकर शादी करने व उसका शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को घर से ले जाकर शादी करने व उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कुदरकोट थाना में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार को आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन
तहरीर में पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को दिलीप यादव पुत्र नेम सिंह निवासी अलियापुरा थाना बकेबर जनपद इटावा, घर से ले गया और शादी रचा ली। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण करने लगा। अब वह पुत्री को दोबारा साथ ले जाना चाहता और धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक के ख़िलाफ़ नाबालिग से शादी रचाने व दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी दिलीप को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे भरथना बिधूना रोड से बुधवार तड़के दबोच लिया। थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन