{"_id":"633bbef739fa524fd46277d4","slug":"auraiya-accident-two-youth-died-in-a-bike-collision-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Tue, 04 Oct 2022 10:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:40 AM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइकों की भिड़ंत में दो युवको की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायलों का उपचार करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के सौथरा सहायल मार्ग पर पुरवा बक्सा गांव के सामने सोमवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज शव कब्जे में लिए हैं।
शिवगंज सहायल निवासी अमन पुत्र शंकर अपने साथी सोनू पुत्र मदन यादव निवासी बरियारेमउ के साथ रात 12 बजे के करीब भूलाहार के एक होटल से खाना खाकर गांव लौट रहे थे। सौथरा मार्ग पर पहुंचते ही बेला की ओर जा रहे बाइक सवारों से भिड़ंत हो गई। हादसे में बेला की ओर जा रहे बाइक सवार राधेश्याम (35) पुत्र राम प्रसाद, ईशु (26) उर्फ टेलर पुत्र नत्थू खा निवासी याकूबपुर थाना बेला की मौके पर मौत हो गई।
ग्रामीणों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सहायल पंकज मिश्रा ने घायलों को सीएचसी सहार में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था में घायलों को तिर्वा रेफर किया है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस ककोर में रखवाया गया है।