{"_id":"6384711e87b5e91c592383b5","slug":"auraiya-accident-teenager-died-due-to-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: कार की टक्कर से किशोरी की मौत, तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: कार की टक्कर से किशोरी की मौत, तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Mon, 28 Nov 2022 02:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Nov 2022 02:00 PM IST
विज्ञापन
पलटी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ मार्ग पर पुरवा पट्टी गांव के सामने एक कार सड़क पार कर रही किशोरी को टक्कर मार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने कार सवारों को हिरासत में लिया है। जागूपुर निवासी 13 वर्षीय प्रांशी पुत्री जयपाल सिंह सेंगर घर से खाना लेकर खेत पर जा रही थी।
विज्ञापन
रामगढ़ रोड पार करते समय बिधूना की ओर से आई कार ने टक्कर मार दी। कार में बैठे तीन युवकों को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन