फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Accident High speed bus hits car from behind five injured referred to Saifai in critical condition

Auraiya Road Accident: तेज रफ्तार बस ने कार में पीछे से मारी टक्कर, पांच घायल…नाजुक हालत में सैफई रेफर

Sun, 23 Feb 2025 12:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Feb 2025 12:39 PM IST
सार

Auraiya News: सदर कोतवाली के एनएच-2 पर बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सैफई रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Auraiya Accident High speed bus hits car from behind five injured referred to Saifai in critical condition
auraiya road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में एक तेज रफ्तार बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर नाजुक हालत देख डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। कार सवार लोग महाकुंभ से वापस नोएडा जा रहे थे। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर हाईवे पर बाधित यातायात को बहाल कराया।

विज्ञापन

ये हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर हुआ।  नोएडा के रहने वाले इंद्रजीत अपने परिजनों के संग कार से महाकुंभ को गए थे। कुंभ में स्नान करने के बाद कार से सभी लोग वापस घर को लौट रहे थे। रास्ते में औरैया कोतवाली क्षेत्र में कानपुर- इटावा हाईवे पर चैनल नंबर 386+940 किमी के पास कार पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार इंद्रजीत, अभिषेक, दिपांशु, मनीषा, नमिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




घायलों को इलाज के बाद सैफई किया रेफर
हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर बाधित यातायात व्यवस्था बहाल की। साथ ही, सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed