फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Accident, DCM and bike collide fiercely, one dead and two seriously injured, referred to Saifai

Auraiya Accident: तेज रफ्तार डीसीएम और बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत और दो गंभीर घायल, सैफई रेफर

Thu, 15 Aug 2024 03:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 15 Aug 2024 03:13 PM IST
सार

Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Auraiya Accident, DCM and bike collide fiercely, one dead and two seriously injured, referred to Saifai
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंडी समिति के समीप तेज रफ्तार डीसीएम एवं बाइक आपस में टकरा गई। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें औरैया के 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, मौत की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अन्य दो घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई के लिए रेफर किया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करमपुर निवासी गोविंद कुमार पुत्र रघुनंदन दोहरे अपने साथी ऋषभ कुमार पुत्र सुघर सिंह और नीरज पुत्र लेखराम दोहरे मढ़ा दासपुर बेला के साथ बाइक से औरैया की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह मंडी समिति के समीप बाबा होटल के सामने पहुंचे कि तभी तेज रफ्तार एक डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
साथ ही, घटना की जानकारी युवकों के परिजनों को दी। उपचार के दौरान नीरज पुत्र लेखराम दोहरे निवासी मढ़ा दासपुर बेला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, अन्य दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। मृत युवक का के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed