फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Accident: bus collided with car, two injured including SDM

Auraiya Accident: एसडीएम की कार में तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, दो घायल

Wed, 18 Jan 2023 10:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Jan 2023 10:50 AM IST
सार

औरैया में बेकाबू बस ने एसडीएम की कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एसडीएम को मामूली चोट आई है। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Auraiya Accident: bus collided with car, two injured including SDM
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के औरैया जिले में बुदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग के दौरान एसडीएम की कार में तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। चालक और अर्दली घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एसडीएम को भी मामूली चोट आई है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह सात बजे के करीब बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एआरटीओ प्रवर्तन रेहाना बानो व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश यादव द्वारा ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। कुछ गाड़ियों के जालौन सीमा में खड़े होने की जानकारी पर अधिकारी चेकिंग के लिए आगे बढ़े। तभी मुड़ते समय सवारी लेकर जा रही निजी बस ने एसडीएम की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक अंकुर व अर्दली उपेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पीछे बैठे एसडीएम रमेश यादव को मामूली चोट आई है। एआरटीओ ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed