{"_id":"69625dc4284180db6c0bb209","slug":"auraiya-a-one-and-a-half-year-old-child-dies-after-falling-into-a-bucket-while-playing-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: खेलते समय बाल्टी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: खेलते समय बाल्टी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम
Sat, 10 Jan 2026 07:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 10 Jan 2026 07:42 PM IST
सार
औरैया जिले में खेलते समय बाल्टी में मुंह के बल गिरने से मासूम की जान चली गई। परिवार हमीरपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे को बचाने का प्रयास करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फफूंद थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक मासूम खेलते समय बाल्टी में सिर के बल गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। मासूम की मौत की खबर से परिजन बेहाल हो गए। जनपद हमीरपुर के थाना जरिया निवासी धर्म सिंह देवरपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर ढुलाई का काम करते हैं। शनिवार को वह काम पर गए थे।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार उनका डेढ़ साल का बच्चा शिवा वहीं झोपड़ी के बाहर खेल रहा था। झोपड़ी के बाहर पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी, बच्चा खेलते-खेलते बाल्टी तक पहुंच गया। खड़े होने के प्रयास में सिर के बल वह बाल्टी में गिर गया। परिजन बच्चे को बाहर निकालकर औरैया के जिला अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सक ने उसे पहले सीपीआर दिया, पर उसके अंदर कोई हरकत नहीं हुई। इस पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और शव लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन