{"_id":"63172415bee8972ecc7678eb","slug":"auraiya-a-man-died-due-to-electrocution","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: करंट लगने से अधेड़ की मौत, खेत मालिक पर शव कुएं में फेंकने का आरोप, दो लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: करंट लगने से अधेड़ की मौत, खेत मालिक पर शव कुएं में फेंकने का आरोप, दो लोग हिरासत में
Tue, 06 Sep 2022 04:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 Sep 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर जमालीपुर निवासी विजय सिंह (55) पुत्र सोबरन सिंह का कुएं में शव पड़ा मिला। घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसकी मोटर साइकिल खड़ी मिली। परिजनों ने गांव के एक युवक के खेत में करंट लगने से मौत होने के बाद घटना छिपाने की वजह से शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि मृतक सोमवार दोपहर औरैया जाने की बात कह घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। देर रात परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।