फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: A car crushed a young man, death

Auraiya: तेज बारिश के बीच कार ने युवक को कुचला, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 02 May 2023 05:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 May 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: A car crushed a young man, death
रामू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर थाने के पास बने शौचालय के पास एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसा देखकर स्थानीय लोग दौड़े और कार को रोक कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। कार किसी पुलिस कर्मी की बताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार रात तेज बारिश हो रही थी। इसी बीच कस्बे से निकली एक पुलिस लिखी कार ने थाने के पास बने शौचालय के पास नेहरू नगर निवासी रामू उर्फ विकास (40) पुत्र स्व. ओमप्रकाश को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसा होता देखकर पास मौजूद दुकानदार दौड़े और कार को पकड़कर घायल को अस्पताल ले जाते वक्त पुलिस को जानकारी दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दिबियापुर पुलिस मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी देकर चालक व कार थाने ले गई। मृतक के बेटे अमित उर्फ सौरभ ने बताया कि शाम को पिता जरूरी काम होने की बात कहकर घर निकले थे। रात 10 बजे हादसे की जानकारी मिली। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मृतक के एक बेटा व तीन बेटियां है। मृतक पहले नगर पंचायत में ठेकेदार के साथ काम करता था। पुलिस मृतक के बेटे अमित उर्फ सौरभ की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed