{"_id":"64a95323cbb1cc30fe04a4b5","slug":"auraiya-13-goats-died-due-to-lightning-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: गरज चमक के साथ बिजली गिरने से 13 बकरियां मरी, एसडीएम ने मदद का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: गरज चमक के साथ बिजली गिरने से 13 बकरियां मरी, एसडीएम ने मदद का दिया आश्वासन
Sat, 08 Jul 2023 06:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 Jul 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
औरैया जिले में बिधूना तहसील क्षेत्र के चांदपुर-पहाड़पुर गांव के बीच गरज चमक के साथ शनिवार दोपहर बारिश हुई। बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ीं 13 बकरियां मर गई। जबकि दो किसान बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी पर एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
पहाड़पुर के किसान हरिराम ने बताया कि बिजली गिरने से उसकी दो बकरियां व चांदपुर के किसान विजेंद्र यादव की 11 बकरियां मरी है। दोनों ने बताया कि बारिश होने के बाद वह खेतों से बकरियां लेकर घर के लिए निकले थे। इसी बीच तेज बारिश होने पर एक बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज चमक के साथ बिजली गिरी और बकरियां मर गई। मौके पर एसडीएम बिधूना निशांत तिवारी, थानाध्यक्ष कालीचरन पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित किसानों को दैवी आपदा के तहत मदद की जाएगी।
विज्ञापन