फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Aunt went with nephew before marriage, father said  threatened and forcibly took her away, report filed agains

UP: शादी से पहले भतीजे के साथ गई बुआ, पिता बोला- धमकाकर जबरन उठा ले गया, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 Mar 2024 08:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Mar 2024 08:31 AM IST
सार

Hamirpur News: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में शादी से पहले भतीजे के साथ बुआ चली गई। पीड़ित पिता ने डरा-धमकाकर जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाल रामआसरे सरोज का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Aunt went with nephew before marriage, father said  threatened and forcibly took her away, report filed agains
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में शादी से पहले बुआ को भतीजा बहला फुसलाकर ले गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने 16 वर्षीय बेटी का अपहरण करने का आरोप गांव के ही युवक पर लगाया है। उसकी 21 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन शादी से एक महीने पहले ही आरोपी अपने रिश्ते की बुआ को लेकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी भी नाबालिग व पारिवारिक बताया जा रहा है। पिता ने दी तहरीर में बताया कि जिस समय उसकी बेटी का अपहरण हुआ। उस समय उसकी बड़ी बेटी घर पर ही थी। आरोपी अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में आया और उसकी बेटी को डरा धमकाकर जबरन उठा ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की तलाश में जुटी है पुलिस
जब वह शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा, तो उसे जानमाल की धमकी दी जा रही है। पीड़ित पिता ने बेटी की हत्या करने की आशंका जताई है। कहा कि घटना के चार दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस उनका सुराग नहीं लगा सकी है। कोतवाल रामआसरे सरोज का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed