{"_id":"58562e914f1c1bac60c05bc2","slug":"audi-a6-car-is-priced-at-rs-fifty-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर लें हवाई जहाज के कॉकपिट का आभास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर लें हवाई जहाज के कॉकपिट का आभास
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:20 PM IST
सार
शहर आई शान की सवारी ऑडी ए-6
प्रदेश में सबसे पहले लांचिंग कानपुर में
2000 सीसी इंजन वाली कार की खासियतें बेशुमार
250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 12 से 15 सेकेंड में यह पकड़ लेती
राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस से दोगुना स्पीड है कार की
चाबी लगाने की जरूरत नहीं, सेंसर करते हैं काम
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महज सात सेकेंड में सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर की स्पीड पकड़ने वाली शान की सवारी ऑडी ए-6 कार का हाईटेक वर्जन भी शहर आ गया है। लग्जरी कार के चाहने वालों की संख्या शहर में अधिक होने की वजह से उत्तर प्रदेश में इस कार की पहली लॉचिंग कानपुर में ही हुई। पीपीएन मार्केट स्थित ऑडी शोरूम से वीआईपी रोड तक अमर उजाला संवाददाता ने कार का पहला टेस्ट ड्राइव किया और इसके फीचर समझे।
ऑडी ए-6 कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर हवाई जहाज के कॉकपिट जैसा आभास होता है। कार का वर्चुअल कॉकपिट इसी तरह डिजाइन किया गया है। स्पीड के मामले में यह राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस से तेज दौड़ सकती है।
सीट को याद रहती है आपकी सेटिंग
ऑडी के एजीएम सेल्स शांतनु शुक्ला व असिस्टेंट मैनेजर सुधीर प्रकाश वर्मा बताते हैं कि कार में मेमोरी सीट लगाई गई हैं। यानी जो व्यक्ति कार को ड्राइव करेगा, उसके किए गए परिवर्तन कार में ऑटोमेटिक फीड हो जाएंगे। अगली बार जब वह चलाने आएगा तो चाबी पास आते ही कार उसकी सेटिंग के मुताबिक तैयार हो जाएगी। इस कार में चाबी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। जेब में रखी हुई चाबी से भी कार स्टार्ट हो जाती है। इसी तरह अन्य फीचर भी सेंसर युक्त हैं।
विज्ञापन
ऑडी ए-4 भी लांच
मार्केटिंग मैनेजर अविरल अग्निहोत्री ने बताते हैं कि ऑडी ए-4 का भी नया वर्जन शहर आ चुका है। इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है। दोनों कारों के मॉडल 8 से 10 साल पुराने हैं लेकिन अब इन्हें नई इंजीनियरिंग और नए वर्जन के साथ उतारा गया है।
ऑडी की सबसे सस्ती कार
मॉडल- ऑडी ए-3 अटैक्शन कीमत (ऑन रोड)- 28 लाख 50 हजार 167
ऑडी की सबसे महंगी कार
मॉडल- ऑडी आर-8 स्पाइडर कीमत (ऑन रोड)- दो करोड़ 19 लाख 60 हजार