फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Atul Maheshwari start applying for scholarship

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू

Mon, 22 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 22 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari start applying for scholarship
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2016’ के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इसके लिए foundation.amarujala.com या फिर या फिर अमर उजाला की वेबसाइट
विज्ञापन

amarujala.com पर ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी देना अनिवार्य है।
स्कॉलरशिप के लिए फाउंडेशन द्वारा लिखित परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार शहर का चयन कर सकते हैं। इसके लिए 51 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ईमेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह इस बार भी दृष्टिहीन विद्यार्थियों को दो विशेष छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की भी स्वीकृति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल आई कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए योग्यता और स्कॉलरशिप राशि
नौवीं और दसवीं के यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृतियां और 11वीं, 12वीं के छात्रों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही परीक्षा में भाग लेने के लिए यूपी बोर्ड के 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में 60 फीसदी अंक पाने वाले छात्र ही पात्र होंगे। इनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम होनी चाहिए। पात्र छात्रों का आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन ही एडमिट कार्ड भेजा जाएगा। गत वर्ष एक लाख से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 36 सफल विद्यार्थियों को 14.4 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी गई थी।
ये उपलब्ध कराना होगा
जिन विद्यालय में कार्यशाला होनी है, वहां के प्रिंसिपल को कार्यशाला के लिए मूलभूत सुविधा कार्यशाला कक्ष, बैठने की व्यवस्था, ब्लैक बोर्ड, पेयजल, चॉक, डस्टर के साथ माइक का इंतजाम कराना होगा।

तो डायल करें
कार्यशाला के लिए मोबाइल नंबर - 9369221794 पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा स्कूलों को प्रदान की गई है। इसके अलावा इसी नंबर के व्हाट्सएप पर भी अपने स्कूल की डिटेल भेजकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
ये देंगे टिप्स
व्याकरण विशेषज्ञ यशभान सिंह तोमर,
वैदिक गणित विशेषज्ञ हर्षिता त्रिपाठी बच्चों को देंगे टिप्स।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed