दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास: खेत में कुकृत्य के बाद गला दबाया, विरोध पर सिर पर ईंट से किए कई वार
थरियांव थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने ईंट से सिर पर कई वार किए और बेहोशी हालत में छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में दो साल पहले ग्रामीणों ने दोनों को पीटा था ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में दूर के रिश्ते के देवर ने महिला के साथ बुधवार भोर पहर खेत में दुष्कर्म किया। उसके बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। विरोध में महिला पर ईंट से हमला भी किया। बेहोश होने पर महिला को मृत मानकर आरोपी भाग निकला।
पुलिस ने महिला के जिला अस्पताल में बयान दर्ज किए और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। थरियांव थानाक्षेत्र एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ग्राम पंचायत सदस्य है। उसके पति की दस साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। तीन बच्चों के साथ महिला घर में रहती है।
मजदूरी और कृषि कार्य से परिवार का भरण-पोषण करती है। महिला के परिजनों ने बताया कि वह भोर करीब पांच बजे नित्यक्रिया के लिए खेत पर गई थी। गांव का आनंद लोधी भी पहुंच गया और महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर ईंट से सिर पर कई वार किए। उसके बाद गला दबा दिया। जिला अस्पताल में बयान लेने पहुंची पुलिस
महिला को मृत समझकर युवक मौके से भाग निकला। करीब एक घंटे बाद गांव की महिलाएं मौके पर पहुंची। मरणासन्न हालत में महिला को देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे घर लेकर आए। एम्बुलेंस के आने तक घर में एक डॉक्टर को घर बुलाकर प्राथमिक इलाज कराया और पुलिस को सूचना दी।
महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश आने पर हसवा चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने बताया कि वारदात करने वाला युवक रिश्ते में देवर लगता है। उसने दुष्कर्म और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की है।
उधर, सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा, थानाध्यक्ष आशुतोश कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। एक खून से लगी ईंट बरामद की है। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अवैध संबंध के शक में दो साल पहले ग्रामीणों ने दोनों को पीटा था
दुष्कर्म के आरोपी आनंद लोधी के परिवार के लोगों ने दो साल पहले अवैध संबंध के शक में महिला को पीटा था। 15 दिन पहले ही आनंद दिल्ली से लौटा था। आरोपी की तलाश के लिए एसपी ने चार टीमें गठित की हैं। आरोपी के करीबियों को हिरासत में लिया है।
थरियांव थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी आनंद दिल्ली में एक फैक्टरी में काम करता है। बताया गया कि युवक पक्ष के लोगों ने की पिटाई के बाद महिला काफी दिनों तक अवसाद में थी। किसी तरह उसने बच्चों की परवरिश के लिए खुद को संभाला था। महिला युवक और उसके परिवार से मतलब नहीं रखती थी। सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम दिल्ली भी जा सकती है।