{"_id":"6526667daf6d1a86a30f4807","slug":"attempt-to-capture-park-land-advocate-put-up-his-board-ran-away-due-to-people-s-protest-police-engaged-in-i-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क की जमीन कब्जाने का प्रयास: एडवोकेट ने लगाया अपना बोर्ड, लोगों के विरोध पर भागा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क की जमीन कब्जाने का प्रयास: एडवोकेट ने लगाया अपना बोर्ड, लोगों के विरोध पर भागा, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 11 Oct 2023 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 11 Oct 2023 02:41 PM IST
सार
Kanpur News: स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे उद्यान विहान गेट नंबर-3 के पॉर्क में एडवोकेट विवेक भदौरिया पहुंचा था। उसके साथ 15-20 एडवोकेट और थे। इनके द्वारा पार्क नंबर-6 में अपना बोर्ड लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
पॉर्क की जमीन कब्जाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र में सार्वजनिक जमीन को कब्जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, लाखनपुर में उद्यान विहान गेट नंबर-3 के पास पार्क बना हुआ है। इसमें एक एडवोकेट ने पार्क में अपना बोर्ड लगा दिया, जो कथित रूप से खुद को भाजपा का नेता बता रहा था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे उद्यान विहान गेट नंबर-3 के पॉर्क में एडवोकेट विवेक भदौरिया पहुंचा था। उसके साथ 15-20 एडवोकेट और थे। इनके द्वारा पार्क नंबर-6 में अपना बोर्ड लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इसका लोगों ने विरोध किया, तो कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
इसके बाद नवाबगंज थाने में 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक सभी लोग भाग निकले। पुलिस ने बताया कि विवेक भदौरिया नाम के एडवोकेट के द्वारा पार्क की जमीन कब्जाने की कोशिश की गई है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन