फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attacked with a knife for not getting conversion

धर्म परिवर्तन न करा पाने पर प्रेमिका पर किया था चाकू से हमला, मां ने बेटी को प्रेम जाल में फांसने का लगाया आरोप

Sun, 13 Sep 2020 01:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Sep 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
attacked with a knife for not getting conversion
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया निवासी शीबू अली पर धर्मपरिवर्तन न करा पाने पर महिला ने बेटी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने शनिवार को थाने पहुंचकर बताया कि बेटी ने धर्मपरिवर्तन करने से मना कर दिया तो 14 अगस्त को शीबू ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


जूही लाल कॉलोनी निवासी पीड़िता ने बताया कि शीबू ने खुद को सचिन बताकर बेटी को अपने जाल में फांसा था। इसके बाद 2016 में बेटी को लेकर नोएडा चला गया। वह बेटी पर प्रतिबंधित मांस खाने का दबाव डालता था।
विज्ञापन


एक दिन बेटी ने उसे मस्जिद से निकलते देख लिया। इसके बाद सारी सच्चाई सामने आ गई। बेटी उसे छोड़कर आना चाहती थी, लेकिन उसे बंधक बना लिया। 2017 में वह किसी तरह घर आई। पीछा करते हुए शीबू भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अगस्त को शीबू अपने भाई इरशाद के साथ साकेत नगर डब्ल्यू ब्लॉक पहुंचा और बेटी को मिलने बुलाया। इरशाद ने बेटी को पीछे से पकड़ लिया और शीबू ने चाकू से हमला कर दिया। मां का आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ शीबू के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में जेल भेज दिया। इरशाद आज तक फरार है। एसपी साउथ ने बताया कि महिला को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। जरूरत पड़ी तो इस मामले की भी जांच एसआईटी से कराई जाएगी।


कहां गया मोबाइल
मां ने बताया कि घटना के वक्त बेटी के पास स्मार्ट फोन था। इसी फोन से किसी पुलिसकर्मी ने उन्हें घटना की जानकारी दी थी। बेटी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से उसके मोबाइल का पता नहीं चला। महिला का आरोप है कि पुलिस ने पहले मोबाइल उन्हीं के पास होने की बात कही थी, अब फोन गायब होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed