फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   attack on Police team, one arrested

कन्नौज: विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से मारपीट, एक गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2021 09:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
attack on Police team, one arrested
 पुलिस टीम के साथ मारपीट करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। महिलाओं और पुरुषों ने हेड कांस्टेबल (मुख्य आरक्षी )और कांस्टेबल (आरक्षी) के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खिवराजपुरवा निवासी वीरेंद्र सिंह यादव और जितेंद्र वर्मा के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर छह साल से विवाद है। मुकदमा एसडीएम न्यायालय छिबरामऊ में लंबित है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर वीरेंद्र सिंह यादव ने विवादित जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया। जितेंद्र ने इसका विरोध किया। इस पर विवाद होने लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इससे मझपुर्वा चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार और सिपाही ओमवीर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने झगड़ा कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वीरेंद्र यादव के पक्ष ने मुख्य आरक्षी और सिपाही से मारपीट शुरू कर दी। इन्होंने किसी तरह बचकर कोतवाली में सूचना दी। इस पर अतिरिक्त पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया।

यहां से अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार ने वीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, सुमित सिंह और अंजलि पत्नी विनोद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस मुजहमत की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस के साथ मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें महिलाएं मारपीट करती दिख रही हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed