फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attack on police team in kanpur today

स्कूल के लिए रास्ता खुलवाने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव के बाद ग्रामीण ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 13 Jul 2019 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 13 Jul 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
attack on police team in kanpur today
कानपुर के महाराजपुर में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने कर दिया हमला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के महाराजपुर में शनिवार को एक प्राइवेट स्कूल का रास्ता खुलवाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम पर ग्रामीणाें ने पथराव कर दिया। पुलिस के खदेड़ने पर एक ग्रामीण ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उसे और तीन अन्य ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में  बवाल की आशंका के चलते गांव में एहतियातन एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


हाथीपुर गांव की आबादी वाली जमीन पर गांव के शैलेंद्र द्विवेदी का स्कूल है, जिसकी चहारदीवारी के अंदर ही मंदिर, मिलन केंद्र व बारातशाला भी है। वर्ष 2015 में स्कूल की चहारदीवारी के निर्माण का विरोध कर रहे गांव के मोहन सिंह उर्फ मोनू सिंह व अन्य ग्रामीणों ने मुख्यद्वार पर ताला डाल दिया था। इससे स्कूल आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया था। इस पर स्कूल संचालक ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन


 

अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन के आदेश पर शनिवार को एसडीएम नर्वल ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सीओ सदर भगवान सिंह, तहसीलदार नर्वल विनीत कुमार फोर्स के साथ रास्ता खुलवाने पहुंचे। टीम ने स्कूल के लिए रास्ता खुलवाने के लिए जेसीबी लगवाकर चहारदीवार तुड़वाना शुरू कर दिया। इसी बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हंगामा शुरू हो गया।

गांव में रहने वाले संतलाल कोरी ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया। जेसीबी के शीशे तोड़ दिए। इस पर पुलिस ने  लाठियां पटककर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। इसके बाद चहारदीवारी गिरवाकर रास्ता खुलवाया जा सका। एसडीएम नर्वल ज्ञान प्रकाश ने बताया कोर्ट के आदेश पर स्कूल आने-जाने का रास्ता खुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed