{"_id":"5ff2096a8ebc3ecd6752319c","slug":"attack-on-police-team-constable-injured-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: कब्जा हटाने गई पुलिस पर हमला, सिपाही घायल, 12 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: कब्जा हटाने गई पुलिस पर हमला, सिपाही घायल, 12 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 03 Jan 2021 11:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कमालपुर में शनिवार शाम ग्राम सभा की जमीन से कब्जा हटाने गए लेखपाल व पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। बबीना चौकी इंचार्ज ने 12 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शनिवार शाम गांव कमालपुर में कुछ लोगों के सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत राजस्व विभाग के अधिकारियों से की गई। गांव के लेखपाल अवनीश कुमार रात आठ बजे कब्जा हटवाने पहुंचे तो उनसे कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
इस पर बबीना चौकी इंचार्ज प्रमोद सागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख कब्जा करने वाले दबंगों ने हमला कर दिया। इसमें सिपाही प्रेमवीर को चोटें आ गईं। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने जान बचाई। इस मामले में प्रमोद सागर ने बंटू, विनोद, मनोज पुत्र अमर सिंह, अरुण कुमार पुत्र राजाराम, अरविंद पुत्र कमल सिंह, बृजेश पुत्र शिवराम, रंजीत पुत्र इतवारी, बुध सिंह पुत्र रामपाल, छोटे पुत्र रामस्वरूप समेत 12 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वहीं लेखपाल अवनीश ने विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह, अशोक कुमार पुत्र अमर सिंह, रानी देवी पत्नी राधा कृष्ण, अनिल पुत्र बदन सिंह व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने से रोकने पर गाली गलौज व अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।