{"_id":"5d2b41fa8ebc3e6c987488fd","slug":"attack-on-police-sub-inspector-by-axe-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कन्नौज में चौकी इंचार्ज पर कुल्हाड़ी से हमला, पिस्टल लूटने का प्रयास, सिपाहियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कन्नौज में चौकी इंचार्ज पर कुल्हाड़ी से हमला, पिस्टल लूटने का प्रयास, सिपाहियों को पीटा
Sun, 14 Jul 2019 08:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 14 Jul 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज पर कुल्हाड़ी से हमला
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में जमीनी विवाद के दौरान भिड़े दो पक्षों को रोकने पर अराजकतत्वों ने चौकी इंचार्ज पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पिस्टल छीनने का प्रयास किया। सिपाहियों को लाठियों से जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल चौकी इंचार्ज को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उन्हें सैफई के आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया गया।
देर शाम पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया। सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर निवासी हवलदार सिंह पुत्र मुनेश्वर सिंह का आरोप है कि जमीन पर करीब डेढ़ वर्ष से सेवानिवृत्त शिक्षक देवेंद्र सिंह पुत्र जगमोहन सिंह, सेवानिवृत्त फौजी ओमवीर सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह कब्जा जमाए हैं। रविवार को दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद होने लगा।

चौकी इंचार्ज के गिरते ही एक युवक उनकी पिस्टल लेकर भागने लगा
सूचना पर चौकी इंचार्ज सुशील कुमार द्विवेदी फोर्स के साथ पहुंचे। इस बीच अराजकतत्वों ने कुल्हाड़ी से चौकी इंचार्ज के सिर पर हमला कर दिया। चौकी इंचार्ज के गिरते ही एक युवक उनकी पिस्टल लेकर भागने लगा। सिपाही जितेंद्र सिंह ने दौड़कर युवक से पिस्टल छीनी।
अराजकतत्वों ने सिपाही राजकिशोर सिंह व जितेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर फायरिंग कर दी। घायल चौकी इंचार्ज को ग्राम नगला दिलू स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
सूचना पर सीओ शेषमणि उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे और सिपाहियों से घटना की जानकारी ली। इस बारे में क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे लोगों को रोकने पर चौकी इंचार्ज पर हमला किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।