फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attack on female property dealer, Knife and swelling recovered from hotel, accused manager has no clue

महिला प्रॉपर्टी डीलर पर हमला: होटल से चाकू और सूजा बरामद, आरोपी मैनेजर का सुराग नहीं, पुलिस खेल करने में जुटी

Sun, 14 Aug 2022 12:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Aug 2022 12:06 AM IST
सार

बादशाही नाका में गुरुवार को महिला प्रॉपर्टी डीलर पर उसके परिचित ने हमला किया था।  आरोपी ने चापड़, चाकू व सूजे से वार किए थे। पुलिस ने होटल से चाकू और सूजा बरामद कर लिया है, जबकि चापड़ अभी भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
Attack on female property dealer, Knife and swelling recovered from hotel, accused manager has no clue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में महिला प्रॉपर्टी डीलर पर कातिलाना हमला करने वाला होटल मैनेजर पुलिस की गिरफ्त से दूर है। तीन दिन बाद भी पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी है। उधर जांच में सामने आया है कि आरोपी ने चापड़ के अलावा चाकू व सूजे से भी वार किए थे। शनिवार को पुलिस नये दोनों चीजें होटल से बरामद कर ली हैं। हालांकि चापड़ अभी भी नहीं मिला है।

विज्ञापन

कल्याणपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर निधि पांडेय को एक होटल के मैनेजर अरविंद राठौर से प्लाट का बकाया पैसा लेना था। बीते गुरुवार को अरविंद ने निधि को पैसे लेने के लिए होटल में बुलाया था। इसी दौरान उस पर धारदार हथियारों से वार करने शुरू कर दिए थे। खून से लहूलुहान निधि थाने पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। आरोपी अरविंद का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। सर्विलांस समेत तीन टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के होटल में छानबीन की। जहां से एक चाकू व सूजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों चीजों को जब्त कर फोरेंसिक के सुपुर्द कर दिया है। फोरेंसिक टीम ने बेंजाडीन टेस्ट किया। जिससे चाकू व सूजे पर खून के निशान मिले। आशंका है कि आरोपी ने चापड़ के अलावा इन दोनों हथियारों से निधि पर वार किए थे। बाद में पानी से धुल दिया था। अब फिंगर प्रिंट लेकर जांच भी की जाएगी।

अभी भी नहीं बढ़ाई हत्या के प्रयास की धारा
बादशाही नाका पुलिस पूरे मामले में शुरू से ही खेल करने में जुटी। महिला के शरीर में कई गहरे जख्म हैं। 169 टांके लगे हैं। इससे आरोपी की मंशा स्पष्ट है कि वह निधि को जान से मारना चाहता था। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक केस में हत्या के प्रयास की धारा नहीं लगाई है। धारा 324 बढ़ाई है।

विज्ञापन

इसका मतलब है कि चाकू या अन्य को धारदार हथियार घोंपना है। इसमें महज तीन वर्ष की सजा का प्रावधान है। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने शनिवार शाम को मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने दावा किया कि जो भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी वह की जाएगी। अगर किसी ने लापरवाही बरती होगी या खेल किया होगा, तो उस पर कार्रवाई होगी।

मोबाइल ऑन, तब नहीं नहीं कर पा रहे ट्रेस
निधि का आरोप था कि आरोपी उनका मोबाइल व कैश लूट ले गया है। उनके पति बृजेश ने शनिवार को निधि के नंबर पर कॉल की। दावा है कि घंटी जा रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सवाल है कि मोबाइल ऑन होने के बावजूद पुलिस उसके ट्रेस क्यों नहीं कर पा रही है। उस नंबर से उसने बृजेश के नंबर पर मैसज भी किया है, जिसमें लिखा है कि क्या जान लेकर ही मानोगी। साथ ही एक नंबर दिया है, जिस पर बात करने को कहा है।

ये था पूरा मामला
कानपुर में बादशाही नाका स्थित होटल हॉलीडे में शुक्रवार को युवक ने लेन देन के विवाद में महिला प्रापर्टी डीलर के ऊपर चापड़ से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को गंभीर हालात में उर्सला में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने उनके शरीर के कई हिस्सों में 163 टांके लगाए गए हैं। रावतपुर गांव निवासी निधि पांडेय प्रापर्टी डीलर है। जबकि उनके पति बृजेश रोडवेज में चालक हैं, जो रावतपुर से बिल्हौर रूट पर चलते हैं। बृजेश ने बताया कि उनकी पत्नी निधि अरविंद राठौर नाम के व्यक्ति को मसवानपुर में एक प्लॉट दिखाया था।

अरविंद उसे लेने को राजी भी हो गया, जिसके एवज में अरविंद ने निधि को कुछ रुपये एडवांस दिए थे। गुरुवार को  अरविंद राठौर ने निधि को कॉल कर बादशाही नाका स्थित होटल हॉलीडे में बकाया रुपये देने के लिए बुलाया था। इसके चलते वह सुबह नौ बजे होटल पहुंची। वहां पर अरविंद राठौर से उसकी मुलाकात हुई, जहां प्लाट के बकाया रुपये मांगने पर अरविंद ने देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान अरविंद ने निधि के चेहरे पर मिर्च झोंक उसपर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed