{"_id":"58fc40074f1c1bc4608b4863","slug":"attack-on-female-flying-squad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक नकल रोकने पर महिला उड़न दस्ते पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक नकल रोकने पर महिला उड़न दस्ते पर हमला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:21 AM IST
सार
-बिठूर के शहीद भगत सिंह डिग्री कॉलेज का मामला
-12 स्टूडेंटों की कॉपियां जब्त, परीक्षा रद्द करने की संस्तुति
विज्ञापन
सामुहिक नकल रोकने पर मिली सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध बिठूर के शहीद भगत सिंह डिग्री कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़े जाने पर जमकर हंगामा हुआ। परीक्षार्थियों पर उड़न दस्ते में शामिल चार महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और उन पर हमला करने का आरोप है। घटना के बाद उड़न दस्ते ने 12 उत्तर पुस्तिकाएं जब्त की और परीक्षा रद्द करने की संस्तुति की।
उड़नदस्ता समिति सदस्य प्रो. संजय स्वर्णकार ने बताया कि शुक्रवार को शहीद भगत सिंह महाविद्यालय में एमए फर्स्ट ईयर की एजूकेशन की परीक्षा चल रही थी। कॉलेज में 46 स्टूडेंट परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा दौरान चार महिला शिक्षिकाओं के उड़नदस्ते ने छापा मारा तो सामूहिक नकल होती पाई गई। सभी कॉपियों में एक समान उत्तर लिखे गए थे।
उड़नदस्ते ने कॉपी सील करने को कहा तो परीक्षार्थी अभद्रता करने लगे। आरोप है कि प्राचार्या ने सहयोग नहीं किया। उड़नदस्ते ने किसी तरह 12 कॉपियां जब्त कर लीं और परीक्षा विभाग को रिपोर्ट सौंपते हुए केंद्र की परीक्षा रद्द करने की संस्तुति की है। प्रो. स्वर्णकार ने बताया कि महिला शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता करना गंभीर मामला है। रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज पर कार्रवाई की जाएगी।