फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   attack

बंदरों के हमले से डरी महिला छत से गिरी, मौत

Mon, 11 Nov 2019 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
attack
राजपुर। छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए भागी और जाल से टकराकर छत से नीचे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई न करने की बात कहकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसा सोमवार को राजपुर में हुई।
विज्ञापन

राजपुर निवासी फैय्याज अहमद की पत्नी नाजमा खातून (50) सोमवार को कपड़े धोने के बाद सुखाने के लिए घर की छत पर गई थी। वहां अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। वह चीख कर जान बचाने के लिए भागी। इसी दौरान छत पर लगे जाल से टकराकर नाजमा नीचे गिर गई। परिजन उसे फौरन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले गए। वहां डा. डीके सिंह ने नाजमा को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। फैय्याज ने बताया कि वह चाय की दुकान से परिवार का भरण-पोषण करता है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह के मुताबिक परिजनों ने कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

फैय्याज अहमद ने बताया कि उसकी बेटी रेशमा की 20 नवंबर को बारात आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसी दौरान सोमवार को हादसे में नाजमा की मौत हो गई। वह वह बेटी की शादी को लेकर उत्साहित थी। शादी का और सामान लेने के लिए सोमवार को उसे कानपुर जाना था। इसी जल्दबाजी में वह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी, तभी हादसा हो गया। उसके छह संतानों में उसके तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। दो बेटे गुजरात में नौकरी करते हैं।छोटा बेटा आफाक उसके काम में हाथ बंटाता है। सबसे बड़ी बेटी रेशमा की शादी है होनी। बारात औरैया के खानपुर से आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed