फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attachment notices against the pastor were pasted at three places including the church

धर्म परिवर्तन मामला: चर्च समेत तीन जगहों पर पादरी के खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा

Sat, 15 Jul 2023 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Jul 2023 09:33 PM IST
सार

धर्म परिवर्तन के मामले में फरार चल रहे पादरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चर्च गेट समेत तीन सार्वजनिक स्थानों पर पादरी के खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा की है।

विज्ञापन
Attachment notices against the pastor were pasted at three places including the church
चर्च गेट पर चस्पा कुर्की नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर में प्रेस बिटेरियन चर्च के फरार चल रहे पादरी की संपत्ति कुर्क की नोटिस शनिवार को पुलिस ने चर्च गेट समेत तीन सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की है। सदर कोतवाली में 20 जनवरी 2023 को दर्ज कराए धर्म परिवर्तन के मामले में पादरी फरार चल रहा है। पादरी का सीधा कनेक्शन प्रयागराज नैनी स्थित शुआट्स के यीशु दरबार से जुड़ा था। करीब 20 साल पहले यीशु दरबार से पादरी को चर्च भेजा गया था।

विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह की ओर से सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शुआट्स का सर्वेंद्र विक्रम पूर्व छात्र रहा है। उसका आरोप है कि वह दिसंबर 2021 में खागा आया था। यहां खागा के सुजरही निवासी रामचंद्र ने ईसाई धर्म अपनाने पर रुपये और शुआट्स में नौकरी दिलाने, सुंदर लड़की से शादी का लालच दिया था। वह रामचंद्र के झांसे में आ गया था।

विज्ञापन

उसे रामचंद्र देवीगंज स्थित इंडियन प्रेस बिटेरियन चर्च ले गया था। जहां पादरी से मुलाकात कराई थी। रामचंद्र और पादरी उसे नैनी स्थित शुआट्स के यीशू दरबार ले गए। शुआट्स के कुलपति आरबीलाल, निदेशक विनोद बी लाल, अजय लारेंस, पीआरओ रमाकांत दुबे, जोनाथल लाल, एसबी लाल, स्टीफेन दास, डेरिक डेनिस, रामचंद्र, पादरी व अन्य 50 लोगों ने प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद रामचंद्र और पादरी के साथ देवीगंज चर्च लौटा।

उसका चर्च में धर्मपरिवर्तन कराया। पुलिस विवेचना दौरान पादरी का नाम विमल कुमार ढिल्लो प्रकाश में लाई। पादरी मूल रुप से बिहार प्रांत के आरा जिले के रहने वाला होने का पुलिस को पता लगा। विवेचना दौरान पादरी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। आरोपियों में रामचंद्र को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार पादरी के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की नोटिस जारी की। राधानगर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार दुबे के नेतृत्व में चर्च गेट, कोर्ट गेट और नगर पालिका गेट पर कुर्की नोटिस चस्पा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed