फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ATS center ready in Chobepur, can start from 15 September

Kanpur News: चौबेपुर में एटीएस केंद्र तैयार, 15 सितंबर से हो सकता शुरू

Tue, 02 Sep 2025 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
ATS center ready in Chobepur, can start from 15 September
कानपुर। प्रदेश में सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण को मजबूत करने के लिए कानपुर नगर में भी स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र (एटीएस) शुरू होने जा रहा है। चौबेपुर क्षेत्र के किशुनपुर गांव में दो एकड़ भूमि पर तैयार यह अत्याधुनिक केंद्र 15 सितंबर के बाद से शुरू हो जाएगा। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने मेसर्स एयर सेल्स कारपोरेशन कंपनी को वाहन फिटनेस जांच की जिम्मेदारी सौंप दी है। सोमवार को कंपनी के लिए जारी पंजीकरण प्रमाणपत्र कानपुर के अधिकारियों को प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन


एआरटीओ आलोक कुमार ने बताया कि स्वचालित प्रणाली में वाहन फिटनेस परीक्षण पूरी तरह कैमरा और कंप्यूटर नियंत्रित होगा। मानवीय त्रुटि की संभावना नहीं होगी। वाहन मालिकों को डिजिटल रिपोर्टिंग, टाइम-स्लॉट बुकिंग, ऑनलाइन भुगतान और ई-चालान एकीकरण जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि केंद्र में बनाए गए गैराज प्वाइंट पर रोजाना 100 वाहनों की जांच करने की क्षमता होगी। इस आधुनिक तकनीक से जहां नागरिकों को तेज और पारदर्शी सेवा मिलेगी, वहीं विभाग को सटीक और विश्वसनीय डेटा मिलने से सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed