फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ATM lock broken in Chakeri, Thieves ran away due to sirens, footage of vicious people captured in camera

Kanpur: चकेरी में एटीएम का ताला तोड़ा...सायरन बजने से भागे चोर, शातिरों की फुटेज कैमरे में हुईं कैद

Tue, 05 Sep 2023 01:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Sep 2023 01:21 PM IST
सार

Kanpur Crime: सोमवार रात चोरों ने एटीएम के अंदर स्टोर का ताला तोड़ा। इसी दौरान सायरन बजने से चोर भाग निकले। चकेरी पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल चल रही है। चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन
ATM lock broken in Chakeri, Thieves ran away due to sirens, footage of vicious people captured in camera
एटीएम का ताला तोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने एक एटीएम का ताला तोड़कर लूट को अंजाम देने का प्रयास किया। हालांकि्र सायरन बजने से वह वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस गश्त की पोल खोल दी है।  

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, लाल बंगला चौकी क्षेत्र के मानस विहार  में तिवारी होटल के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम लगा है। इसकी देखरेख एनसीआर कंपनी द्वारा की जाती है। यह ग्राहकों की सुविधा के लिए रात भर खुला रहता है। इसका फायदा उठाकर सोमवार रात चोरों ने एटीएम के अंदर स्टोर का ताला तोड़ा।
विज्ञापन

इसी दौरान सायरन बजने से चोर भाग निकले। गनीमत रही कि उनके हाथ कुछ नहीं लगा। हालांकि, घटना को अंजाम देने वाले शातिरों की फुटेज कैमरे में कैद हुईं हैं। मामले में चकेरी पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल चल रही है। चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed