फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atiq Shot Dead: Lovelesh wanted to join Atiq gang

चौंकाने वाला खुलासा: अतीक के गैंग में शामिल होना चाहता था लवलेश, दफ्तर मिलने गया था, बालक समझकर भगा दिया गया

Wed, 26 Apr 2023 11:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Apr 2023 11:46 AM IST
सार

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी लवलेश तिवारी से जुड़ा चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। लवलेश अतीक के गैंग में शामिल होना चाहता था। उससे मिलने के लिए वह प्रयागराज में चकिया स्थित दफ्तर गया था। उसे बालक समझकर वहां से भगा दिया गया।

विज्ञापन
Atiq Shot Dead: Lovelesh wanted to join Atiq gang
अतीक अहमद और शूटर लवलेश तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक-अशरफ पर गोलियां बरसाने वाले शूटरों में शामिल यहां का लवलेश तिवारी को लेकर हर दिन नए-नए चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक लवलेश अतीक के गैंग में शामिल होना चाहता था। वह माफिया से मिलने के लिए उसके दफ्तर चकिया तक गया था। लेकिन भाव नहीं मिलने पर बड़ा कांड कर खुद डॉन की श्रेणी में शामिल हो गया।

विज्ञापन


शहर के क्योटरा निवासी यज्ञ कुमार तिवारी के पुत्र लवलेश तिवारी जेल जाने के बाद से काफी बिगड़ गया था। उसकी हरकतों को लेकर परिवार वालों ने भी उसका ध्यान देना छोड़ दिया था। धीरे-धीरे बुरी संगत में पढ़कर बिगड़ता चला गया और नशे का आदी हो गया। सूत्रों के मुताबिक लवलेश अतीक के गैंग में शामिल होना चाहता था। उससे मिलने के लिए वह प्रयागराज में चकिया स्थित दफ्तर गया था। उसे बालक समझकर भगा दिया गया। कहा जा रहा है कि यह बात उसने एसआईटी को जांच के दौरान भी बताई है।

विज्ञापन

हालांकि यहां की पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। उनका कहना है कि एसआईटी की जांच अलग है, इससे पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि इन दिनों यह चर्चा बेहद गर्माई है कि लवलेश माफिया अतीक के गैंग में शामिल होना चाहता था। वह कई बार घर से प्रयागराज जाने की बात कहकर गया था। लेकिन अतीक से मिलने के बारे में उसने कभी नहीं बताया था।

लवलेश में कहां से आई गोली चलाने की हिम्मत
माफिया पर गोली चलाने का कलेजा लवलेश तिवारी में कहां से आया? यह बात अभी भी पहेली बनी है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, लेकिन असलियत अभी तक सामने नहीं आई। जबकि एसआईटी के अलावा आयोग भी हत्याकांड की जांच कर रही है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक लवलेश इतना बड़ा कदम खुद से नहीं उठा सकता था।

किसी के बहकावे में आकर ही उसने हत्याकांड अंजाम दिया है। करीब 8 लाख रुपये कीमत की पिस्टल उसके हाथ में थी, यह चौंकाने वाली बात है। जिसके घर में दो जून की रोटी बड़ी मशक्कत से मिलती हो और लवलेश के हाथ में महंगी पिस्टल साधारण नहीं है। परदे के पीछे कोई और लोग शामिल हो सकते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि हमीरपुर निवासी सनी ने लवलेश को इस अपराध के लिए तैयार किया था, लेकिन असलियत कुछ और होगी। जांच में सब सामने आ जाएगा।

यह भी पढ़ें- अतीक-अशरफ को मारने वाले हमलावर लवलेश की यह थी पसंदीदा फिल्म, बोला था- डॉन को मारकर डॉन बनूंगा

यह भी पढ़ें- बड़ा करना चाहता था लवलेश, पिता बोले- पैसे न देने पर झगड़ता था, नशे की लत...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed