फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Atiq Ahmad and Ashraf Murder Case May Be Linked To Lawrence Bishnoi, Gang May Provided Banned Foreign Pistol

Atiq Ahmad Murder: लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हो सकते हैं तार, गैंग ने मुहैया कराई होगी प्रतिबंधित पिस्टल

Tue, 18 Apr 2023 05:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Apr 2023 05:40 PM IST
सार

Atiq-Ashraf Murder: अतीक अहमद व उसके भाई की हत्या में शामिल आरोपियों के तार लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हो सकते हैं। घटना में तुर्की की गिरसाना और जिगाना पिस्टल मिलने से आशंका जताई जा रही है। बता दें कि मूसेवाला हत्याकांड में भी बिश्नोई गैंग शामिल था।

विज्ञापन
Atiq Ahmad and Ashraf Murder Case May Be Linked To Lawrence Bishnoi, Gang May Provided Banned Foreign Pistol
अतीक, अशरफ और लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में अतीक अहमद व अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों हमीरपुर के कुरारा कस्बा निवासी सनी सिंह, बांदा के क्योटरा मोहल्ला निवासी लवलेश व कासगंज के सोरोजी थाने के कादरवाड़ी गांव निवासी अरुण मौर्य को पुलिस ने मौके से दबोचा।

विज्ञापन

मौके से दो तुर्की की प्रतिबंधित पिस्टल गिरसाना व जिगाना के अलावा एक देशी पिस्टल बरामद हुई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि इन आरोपियों के तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हो सकते हैं। इन्हीं पिस्टल से पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

आशंका है कि यह पिस्टल हत्यारों को लॉरेंस गैंग के जरिये मिली है। वेस्ट यूपी का कुख्यात सुंदर भाटी संपर्क कड़ी हो सकता है। जांच टीमें इसकी तह तक जाने में जुटी हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि आरोपियों से तुर्की की प्रतिबंधित पिस्टल गिरसाना व जिगाना भी बरामद हुई थीं। लॉरेंस गैंग विदेशी हथियारों का ही इस्तेमाल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

600 से ज्यादा शार्प शूटरों का है नेटवर्क
अपराध का विश्लेषण करने वाले जानकारों का कहना है कि लॉरेंस गैंग के माध्यम से यह पिस्टल इनके पास तक पहुंची हो सकती हैं। लॉरेंस ने अपराध की दुनिया में बड़ा नेटवर्क तैयार किया है। जेल के भीतर बैठकर भी वह कई राज्यों में फैले अपने 600 से ज्यादा शार्प शूटरों से किसी भी वारदात को अंजाम दिला सकता है।

ऐसे हो सकता है संपर्क
सूत्रों के अनुसार, 15 जनवरी 2015 को कुख्यात सुंदर भाटी को हमीरपुर जेल भेजा गया था। यहां उसने स्थानीय लोगों को जोड़ने के लिए खूब धन बल का प्रयोग किया। चर्चा है कि जेल के सामने शिव मंदिर का निर्माण भी उसने कराया था।

जेल में ही सनी और सुंदर भाटी मिले
करीब पांच साल यहां रहने के बाद 30 मई 2020 को उसे सोनभद्र भेजा गया। इसी दौरान पांच बार जेल गया सनी जेल में करीब आठ माह रहा और सुंदरभाटी से जुड़ा रहा। इसके माध्यम से स्मार्ट शूटर लॉरेंस विश्नोई से सनी के तार जुड़े सकता है। इसी तरह दो अन्य को भी किसी माध्यम से जोड़ा गया होगा।

सनी को जिले में लाने की चर्चा तेज
सनी को शहर सहित कस्बा कुरारा में लाने की चर्चाएं तेज हो रहीं हैं। लोगों का मानना है कि पुराने विचाराधीन मामलों में आरोपी कोर्ट आ सकता है। इसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले विचाराधीन हैं। इसकी चर्चा सोशल मीडिया में की जा रही है। लोगों का मानना है कि इस हत्याकांड से जनपद भी देश में चर्चित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed