फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Athletes displayed their prowess in the divisional weightlifting competition.

Kanpur News: मंडलीय भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 08 Sep 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Athletes displayed their prowess in the divisional weightlifting competition.

विज्ञापन
कानपुर। घाटमपुर के सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज में सोमवार को 70वीं मंडलीय विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कानपुर नगर, औरैया और फर्रुखाबाद के विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अंडर-17 बालक वर्ग के 56 किग्रा में नमन कुमार, 60 किग्रा में शिवांश गौतम, 65 किग्रा में आर्यन पाल, 71 किग्रा में वैभव पाल, 79 किग्रा में अमन सिंह और 88 किग्रा में रजत यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग के 60 किग्रा में आदर्श कुमार (औरैया), 65 किग्रा में रचित यादव (कानपुर), 71 किग्रा में शिवम यादव, 79 किग्रा में प्रखर सेंगर, 88 किग्रा में हिमांशु गुप्ता, 98 किग्रा में आयुष और 110 किग्रा में चिरंजीव ने बाजी मारी। अंडर-19 बालिका वर्ग के 48 किग्रा में साक्षी, 53 किग्रा में कृतिका (औरैया), 63 किग्रा में बबली, 69 किग्रा में रोशनी और 77 किग्रा में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में 44 किग्रा में अदिति शर्मा, 48 किग्रा में आराध्या, 53 किग्रा में वैष्णवी, 58 किग्रा में प्राची माहौर और 63 किग्रा में वंदना ने अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। समापन समारोह में परिवहन अधिकारी धर्मवीर सरोज ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले शुभारंभ विद्यालय प्रबंधिका विजयलक्ष्मी सचान और जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलीय सचिव अनुराग मिश्रा, जनपदीय सचिव सत्यप्रकाश तिवारी, विजय बहादुर चौहान ने की। इस दौरान डॉक्टर अजीत सिंह, हरिकृष्ण शुक्ला, मनीष मौर्य, मनमीत मोंगा, रजनी मिश्रा, अमौली प्रधान रामकरन सिंह, अंकित दीक्षित, नीरज परिहार और शशिभान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed