फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   At the age of 78, Ram Gopal won gold and silver medals.

Kanpur News: 78 की उम्र में राम गोपाल ने जीते स्वर्ण व रजत पदक

Tue, 14 Oct 2025 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
At the age of 78, Ram Gopal won gold and silver medals.
कानपुर। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओपन कूकीवान कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कानपुर के बसंत विहार निवासी 78 वर्षीय राम गोपाल वाजपेयी ने एक और उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने पुमसे वर्ग में स्वर्ण और पावर ब्रिक ब्रेकिंग में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता कोरिया के कूकीवान मुख्यालय, ताइक्वांडो कोरियन कल्चर सेंटर व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से आयोजित हुई।
विज्ञापन


उन्होंने यह सफलता अपने कोच ग्रैंड मास्टर ललित टिर्की को समर्पित की। कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed